राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलेगा 28 फीसद महंगाई भत्ता

जनमंच टुडे/ देहरादून।

सरकार अपने तीन लाख से अधिक कर्मचारी, पेंशनभोगी व पारिवारिक पेंशनरों को एक जुलाई 2021 से 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता  देने जा रही है।  विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सत्र के दौरान सदन में कोरोना के कारण रोके गए महंगाई भत्ते को बहाल करते हुए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को अब 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ते का भुगतान करने पर राज्य सरकार  पर हर महीने करीब 152 करोड़ रुपए का खर्च बढेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *