आज 505 कोरोना संक्रमित मिले

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 505 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में आज 119 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 46 हजार 648 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 31 हजार 628 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से  कुल 7,420 लोगों की जान जा चुकी है। आज अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 09, चमोली 05, चम्पावत 03, देहरादून 253, हरिद्वार 64, नैनीताल 55, पौड़ी 60, पिथौरागढ़ 06, रुद्रप्रयाग 01, टिहरी 05, उधमसिंह नगर 37 व उत्तरकाशी में 02 मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *