आप ने सजाई चुनावी फील्डिंग,विस प्रभारियों की नियुक्ति
विस् चुनाव जैसे, जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में अपनी फील्डिंग सजाने पर लगी हुई है। आप पार्टी चुनाव को लेकर कोई कोताही नही बरतना चाहती है और पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है और बूथ लेबल से ही पार्टी को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में आप ने 70 में से 12 विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्त कर दी है । आप के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही शेष 58 विस सीट पर भी विधानसभा प्रभारियों की नियुक्त करेगी।
आप ने देवप्रयाग विस सीट से उत्तम भंडारी, टिहरी से त्रिलोक सिंह नेगी, चकराता से दर्शन डोभाल,रायपुर से नवीन प्रशाली, देहरादून कैंट से रविंद्र आनंद, डोईवाला से राजू मौर्य, झबरेड़ा से राजू बिराटिया, श्रीनगर से गजेंद्र चौहान, लैंसडौन से नरेंद्र गिरी, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, द्वाराहाट से प्रकाश चंद उपाध्याय और जागेश्वर विस सीट से तारा दत्त पांडे को विस प्रभारी नियुक्त किया है। आप के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनन्द ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी जनमुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी और उन्हें वोट एवं आशीर्वाद मांगेगी।
