फिर बोतल से निकला ‘शक्तिमान का जिन’

जनमंच टुडे/ पिथौरागढ़/ देहरादून।

शक्तिमान  मौत मामले में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।  सीजेएम कोर्ट से  शक्तिमान प्रकरण में बरी होने के बाद  पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिक और पशुप्रेमी  H S बिष्ट ने  इस मामले में हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए केस को ओपन करने की मांग की है। शुक्रवार को हाई कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ गृह सचिव समेत अन्य आरोपितों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट इस मामले पर शीतकालीन अवकाश के बाद सुनवाई करेगा। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 14 मार्च 2016 को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की लाठी से  शक्तिमान घोड़े पर हमला किया था।  इस हमले में शक्तिमान घोड़ा घायल हो गया और एक महीने बाद उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने  इस मामले को लेकर 23 अप्रैल 2016 को गणेश जोशी को आरोपित बनाया था और  नेहरूकालोनी थाने में  मुकदमा दर्ज किया था और 16 मई 2016 को चार्जशीट  कोर्ट में दाखिल की गयी थी। इसी बीच सत्ता बदली तो सरकार ने सीजेएम कोर्ट देहरादून में केस वापस लेने का प्रार्थना पत्र दाखिल किया था जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया था। कोर्ट ने 23 सितंबर 2021 को इस मामले में गणेश जोशी को बरी कर दिया था। निचली अदालत के इस फैसले को अब पिथौरागढ़ के पशुप्रेमी  ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *