भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस मनाया
जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और संस्था के सदस्य दीपक कुमार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस की नई परंपरा को आगे बढ़ाते हुऐ छठवाँ भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस मनाया। इस दौरान संस्था ने केंद्र सरकार से देशभर में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस मनाये जाने की माँग की।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एक्टर साहिल राज ने संयुक्त रूप से कहा की संस्था छह वर्षों से प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृहमंत्री और रक्षामंत्री को सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस मनाये को लेकर कई बार ज्ञापन भेजकर भारतीय सेना के सम्मान में सात जनवरी को भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस मनाने की माँग कर रही है, लेकिन अभी तक इस विषय पर केंद्र सरकार ने कोई संज्ञान नही लिया है ,इसलिए संस्था ने सात जनवरी 2016 से भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस की नई परम्परा को शुरू किया है । हम भारतीयों का फर्ज है की हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जो जवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर सरहदों पर डटे रहते हैं हमे अपनी सेना के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था बनाए रखते हुए भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस मनाना चाहिए। जब हमारे भारत देश में साल भर कई दिवस मनाये जाते हैं तो देशवासियों को अपने सेना के सम्मान में भारतीय सेना प्रणाम राष्ट्रीय दिवस भी मनाना चाहिए। इससे भारतीयों के साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, एक्टर साहिल राज रितिक साहू, दीपक कुमार, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, मुकेश कुमार ,संदीप यादव, सुशील राय, गोविन्द मिस्त्री, अशोक कुमार, सूरज कुम्हार, कन्हैया लाल आदि उपस्थित थे।
