हाथी ने ली युवक की जान
जन्मबच टुडे/ कालागढ़।
कार्बेट नेशनल पार्क से निकल कर आबादी क्षेत्र
में आए हाथी ने साइकिल सवार युवक पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में गम्भीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जनप्रतिनिधियों ने हाथी के हमले में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार गतशाम को सुरेंद्र कुमार (45) लगभग 7 बजे बाजार से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक युवक हाथी उसके सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे आवर हाथी को भगाया। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देररात को उसकी मौत हो गई।
