साहू को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर खुशी जताई
जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।
‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू,संस्था के मार्गदर्शक चंपा भगत के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रभारी प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू को नैनीताल नगर पालिका का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर ख़ुशी जताई एवं उनका स्वागत किया।इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय मार्गदर्शक खेमराज साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि कई देशों में सेवाएं देने के बाद नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में नियुक्त केंद्र सरकार से दो पेटेंट प्राप्त प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू ने खराब प्लास्टिक को उच्च प्रक्रिया से कार्बन नैनो मैटेरियल ग्राफीन में परिवर्तन कर ग्राफीन का उपयोग पॉलीमर नैनो कंपोजिट, सोलर सेल, ड्रग डिलीवरी, सुपर कैपेसिटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कंक्रीट मिक्सचर का अविष्कार किया है।
इसके लिए 2019 में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू को पेट्रोरसायन में प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए 8 वें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महेश साहू, चेतना तिवारी, खेमराज साहू, विनोद जयसवाल, रितिक साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, अंशिका कुमारी, सूरज मिस्त्री, संदीप यादव, नन्दकिशोर आर्या, नवीन तिवारी, सुशील राय, दीपक प्रजापति,मुकेश कुमार सूरज कुम्हार समेत संस्था के कई लोग उपस्थित थे।
