केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के लिए 28 से होंगे नामांकन

जनमंच टुडे/ डेस्क।

केंद्रीय स्कूलों में 28 फरवरी यानि सोमवार से नए सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। अगर आप भी अपने नौनिहाल का प्रवेश सेंटर स्कूल में करवाना चाहते हैं तो आप भी केवीएस वेबसाइट पर  जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बार मोबाइल एप से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। कोरोना के चलते इस बार प्रवेश के लिए देर से आवेदन प्रकिया शुरू की जा रही है। नई शिक्षा नीति के तहत इस बार कक्षा एक में नामांकन कराने वाले बच्चे की उम्र पांच साल से बढ़ाकर छह साल कर दी गई है। सत्र 2022-23 में कक्षा एक में नामांकन करने वाले बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 को छह साल पूरी होनी आवश्यक है। कक्षा एक के नामांकन की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जायेगी। वहीं दूसरी और तीसरी लिस्ट एक अप्रैल और आठ अप्रैल को जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *