महिला दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और एक्टर साहिल राज के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर हल्द्वानी में समाजहित में कार्य कर रही महिला पुलिस एवं महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को संस्था ने सम्मानित किया।
इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू संरक्षक रुपेन्द्र नागर ने कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो  समाज को कभी माँ के रूप में, कभी बहन के रूप में कभी  पत्नी के रूप में तो कभी बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती हैं ,इसीलिए आज जरुरत हैं कि लड़कियों व महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना होगा कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें हैं उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां व महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया इसलिए वर्तमान समय में भी भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान होगा। इस दौरान संस्था के संरक्षक रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ,उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या,कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, एक्टर साहिल राज, मार्गदर्शक चंपा भगत, विनोद जयसवाल, महेश साहू, रितिक साहू, पूजा जोशी, दीपक प्रजापति, सुशील राय ,मुकेश कुमार, प्रभाकर आर्या, सूरज कुम्हार आदि उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *