सुअर की जगह फंसा गुलदार
जमंच टुडे/ हल्द्वानी।
हल्द्वानी क्षेत्र के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा वन रेंज से लगे एक गांव में सुअर के लिए लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया। गांव के प्रधान ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद पहुंची डाॅक्टरों और वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर काठगोदाम रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। इस दौरान भी डाॅक्टरों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। तेंदुए के फंदे में फंसने की सूचना के बाद मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोग अपने-अपने फोन से इस सीन को सेल्फी लेकर कैद करने में जुट गए। ग्राम प्रधान जहां शिकारी के फंदे में तेंदुए के फंसने की बात कह रहा है। लोगों के अनुसार सूअर के लिए लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंसा है।
