ग्रामीणों की जीत अधिकारियों ने मानी मांगे

  • लक्ष्मण सिंह नेगी

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।  एन पी सी सी के निर्माणाधीन गैड़ – गडगू मोटर मार्ग के खिलाफ 10 मई को रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर होने वाला चक्काजाम विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद स्थगित हो गया है, साथ ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो गया है। बता दे कि एन पी सी सी के निर्माणाधीन गैड़ – गडगू मोटर मार्ग पर कछुआ गति से कार्य होने, निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार किये जाने सहित आठ सूत्रीय मांग को लेकर गडगू गाँव के ग्रामीणों ने 16 अप्रैल को गडगू गाँव से गैड़ तक निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर विशाल धरना प्रदर्शन कर शासन – प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर मोटर मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य रूकवा दिये थे साथ ही आठ सूत्रीय मांगों पर अमल न होने पर आगामी 10 मई को रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी।

ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम की चेतावनी का संज्ञान लेते हुए एन पी सी सी परियोजना प्रबन्धक जोगिन्दर प्रताप सिंह, अभियन्ता रूपेश सकलानी, ठेकेदार राहुल बिष्ट, राजस्व निरीक्षक जयकृत सिंह रावत, राजस्व उपनिरीक्षक सतीश भट्ट तथा ग्रामीणों के मध्य हुए समझौते के अनुसार चट्टान के मध्य मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा, क्षतिग्रस्त पैदल मार्गो के मरम्मत के लिए विकासखण्ड को धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी, खतरे की जद में आये आवासीय भवनों के निचले हिस्से में सुरक्षा दीवालों का निर्माण किया जायेगा। मोटर मार्ग पर बने पुल से गडगू सटेशन तक सुरक्षा दीवालों का निर्माण किया जायेगा। अधिकारी मौजूद होने पर ग्रामीणों के खेतों के मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। विभागीय अधिकारियों, तहसील प्रशासन व ग्रामीणों के मध्य हुए समझौते के बाद आगामी 10 मई को रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर होने वाला चक्काजाम स्थगित किया गया है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो गया है!।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बिनोद राणा, प्रधान विक्रम नेगी, क्षेत्र केपंचायत सदस्य -लक्ष्मण राणा, युवक मंगल दल अध्यक्ष सुदीप राणा, शोभन सिंह राणा, केशर सिंह राणा, राय सिंह राणा, दलवीर सिंह नेगी, अमर सिंह राणा दीपक राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *