काम में लेटलतीफी करने वाले कार्मिकों पर लगा जुर्माना
जनमंच टुडे/ देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने उत्तराखण्ड सेवा के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सम्पत्ति हस्तान्तरण में विलम्ब के लिए जिम्मेदार 25 अधिकारी/कार्मिकों पर कार्रवाई करते हुए उन पर रुपए 500-500 का अर्थदंड लगाया हैऔर ट्रेजरी चालान के माध्यम से अर्थ दंड जमा करने के निर्देश दिए हैं।
सेवा का अधिकार के तहत नगर निगम में संपत्ति हस्तारण के 1017 मामले लंबित हैं। इनके निस्तारण में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा देरी की गईं है इसके बाद उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग ने इस मामले में संबंधितों के खिलाफ कारवाई की गई। इसके बाद नगर आयुक्त ने इस मामले में विलंब के लिए जिम्मेदार कार्मिकों की सूची जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद आयोग के निर्देशानुसार दोषी 25 अधिकारियों व कर्मचारियों पर 500.500 रुपये पेनाल्टी लगाने के आदेश
