बैंकों में खुली बम्पर भर्तियां, जल्द करे आवेदन

जनमंच टुडे/ डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी कि (IBPS) सुनहरा मौका लेकर आया है। बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले पात्र युवा 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। IBPS पूरे देशभर के विभिन्न बैंकों में 6035 पदों पर क्लर्क (बाबू) की भर्ती करने जा रही है और भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।   आवेदक के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *