अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
जनमंच टुडे/ देहरादून। मसूरी में अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी है। उपजिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि राजस्व, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर पालिका परिषद की टीमें कैमल बैक रोड़, स्प्रिंग रोड़, आदि चिन्हित स्थलों में अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य कर रही है। बता दें कि जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए है। साथ ही अतिक्रमण मुक्त किए गए स्थल पर कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी।
