देहरादून के डीएम और एसएसपी बदले
जनमंच टुडे/देहरादून। शनिवार को शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी को बदल दिया है। डीएम डॉक्टर आर राजेश कुमार और SSP जन्मेजय खंडूड़ी को बदल दिया। सोनिका को देहरादून का डीएम बनाया गया है, जबकि दिलीप कुँवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया। देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूडी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की जिम्मेदारी दी गई है। जब कि डॉक्टर कुमार को प्रतीक्षा में रखा गया है।
