पूर्वी नयार नदी में युवक डूबा

जनमंच टुडे/ सतपुली।  सतपुली नयार-नदी में नहाने गया दुधारखाल बदलपुर क्षेत्र का एक युवक नयार नदी में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जानकारी के अनुसार सोमवार को  बदलपुर क्षेत्र में दोपहर तीन बजे के करीब एक युवक नहाते समय पूर्वी नयार में डूब गया। सतपुली थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आज  25 वर्षीय युवक संदीप पुत्र इंद्र सिंह काठवाड़ा दुधारखाल बदलपुर क्षेत्र विकास खंड जयहरीखाल  दोपहर करीब 3 बजे नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक नदी में डूब गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में घण्टों सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *