पक्षियों के प्राकृतिक आवासों की जानकारियां लेंगे युवा

जनमंच टुडे/ पौड़ी। पौड़ी जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण  साहसिक पर्यटन के तहत  पांच दिवसीय वर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण शुरू हुआ। 31 जुलाई तक चलने वाले  प्रशिक्षण में युवाओं को वाइड फोटोग्राफी के साथ ही नागदेव, कंडोलिया, खिर्सू में बर्ड वॉचिंग और अन्य तकनीकी जानकारियां दी जाएगी।   प्रशिक्षण जिलाधिकारी  के तत्वावधान में जिला पर्यटन विकास परिषद के जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री के देखरेख में संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय युवाओं में साहसिक खेलों और पर्यटन के प्रति जागरूक करना के साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। गौरतलब है कि पौड़ी और उसके आसपास विभिन्न प्रजातियों के पक्षी विचरण करती है , मानसून में भी कई तरह की प्रजातियां यहां देखने को मिलती है।   नागदेव, खिर्सू  में विभिन्न पक्षी मौसम के अनुसार आती  रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *