घर-घर बिजली पहुंचाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी : पोरी

जनमंच टुडे/ पौड़ी। उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 तथा स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव के तहत प्रेक्षागृह में बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार लोगों के हितों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर बिजली पहुंचाने में सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा अलग-अलग तरह के विद्युत उत्पादन के मॉडल तैयार किये गये। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा विद्युत उत्पादन एवं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अनेक योजना संचालित की जा रही हैं। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने  कहा कि हम छोटे-छोटे प्रयासों से किस तरह से ऊर्जा को बचा सकते हैं तथा पर्यावरण की सेवा कर सकते हैं। कहा कि ऑनलाइन विद्युत बिलों का भुगतान, किसी भी क्षेत्र में विद्युत कटौती की पूर्व में सूचना, इलेक्ट्रानिक मीटर तथा निर्धारित समय अवधि में कनेक्शन लेने की सुविधा के साथ ही ऑनलाइन शिकायत निवारण और की किसी भी प्रकार की सहयोग हेतु टोल फ्री नम्बर से सहायता प्रदान करने की व्यवस्थाओं प्रदान की गई है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्युत वितरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा व्यापक सुधार किये जाने हेतु संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *