आज मिले 275 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आज 275 लोग कोरोना संक्रमित पाए है। वही एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 16 सौ 76 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घण्टों में 275 लोग कोरोना से संक्रमित पाए है, जबकी 234 मरीज स्वास्थ्य हुए। आने दिनों की भांति आज भी देहरादून में सर्वाधिक 108 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकी सबसे कम पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में एक- एक संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही हरिद्वार में 60, नैनीताल में 61, उधमसिंह नगर में 7, टिहरी में 9 , चंपावत में 11 , अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 3, चमोली में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले।

