मंकी पॉक्स से बचाव के लिए गाइड लाइन जारी
जनमंच टुडे/ देहरादून। देश मे बढ़ते मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग भी सचेत हो गया है और। राज्य में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुस्तैद हो गया है। देश मे लगातार बढ़ते मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए राज्य में भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है और बचाव के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। उत्तराखंड के नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) निदेशक ने सभी जिलों को मंकीपॉक्स से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर इसके इलाज की पूर्व तैयारियों से लेकर उनके इलाज की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी जारी कर सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
