आज मिले 309 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून। बुधवार को प्रदेश में 309 कोरोना संक्रमित मील जबकी कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में और एक मरीज ने हल्द्वानी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। वहीं 434 पुराने मरीज ठीक हुए हैं। वायरस का संक्रमण दर 12.70 फीसद रहा। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1790 हो गई है। देहरादून में आज भी सबसे अधिक 1013, नैनीताल में 238 और हरिद्वार में 172 एक्टिव केस हैं।
इस साल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 98782 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। इनमें से 93194 (94.34 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 297 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। देहरादून में सबसे अधिक 162 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 58, हरिद्वार में 17, रुद्रप्रयाग में 14, अल्मोड़ा में 12, पौड़ी में 11, ऊधमसिंहनगर में 10, बागेर में आठ, टिहरी व चंपावत में आठ-आठ, पिथौरागढ़ में चार और चमोली में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
