टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरा करें अधिकारी

जनमंच टुडे/ पौड़ी। जल जीवन मिशन के तहत जनपदभर में चल रहे कार्यो की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने जल संस्थान, जल निगम व स्वजल कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें। कहा कि जिनका दो बार टेंडर हुआ है उसकी रिपोर्ट 16 अगस्त तक प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनकी डीपीआर तैयार है उनका एक सप्ताह के भीतर टेंडर करें। उन्होंने धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यों में तेजी लाएं। कहा कि जिन कार्यों की सर्वे करनी उसका सर्वे तत्काल करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में तेजी लायी जाए। कहा कि 2024 तक समस्त कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, और लक्ष्य के लिए समय पर कार्य पूर्ण करें।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे अधीक्षण अभियंता जल निगम संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान संजय सैनी, अधिशासी अभियंता जल निगम पौड़ी पीसी गौतम, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार संतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *