रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने दी सौगात
जनमंच टुडे/ देहरादून। रक्षाबंधन पर 11 अगस्त को मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की महिलाओं को रक्षा बंधन का उपहार दिया है। 11 अगस्त को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश में कहीं भी भाइयों को रक्षासूत्र बांधने के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों में नि: शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी कर दिया है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
