वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की घोषणा

जनमंच टुडे/ देहरादून। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली प्रदेश की वीर बालाओं को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिन पर सोमवार को तीलू रौतेली  पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बार पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नलिनी गुसाई और पौड़ी की सावित्री देवी को अदम्‍य साहसकि कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अल्‍मोड़ा जिले से साहित्य के क्षेत्र में शशि जोशी को यह सम्मान दिया जाएगा। बागेश्‍वर से दीपा आर्य को खेल क्षेत्र में, चमोली से मीना तिवाड़ी को सामाजिक कार्य में, चम्‍पावत से मंजू बाला को प्राथमिक, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य में, हरिद्वार से प्रियंका प्रजापति को खेल क्षेत्र में, नैनीताल से विद्या मर्तोलिया को शिक्षा एवं स्‍वच्‍छता के लिए, पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ायत को महिला स्‍वयं साहयता के क्षेत्र में कार्य, रुद्रप्रयाग से गीता रावत आजीविका संवर्द्धन के लिए, उत्‍तरकाशी से लता नौटियाल को सामाजिक कार्य के लिए, ऊधमसिंह नगर से प्रेमा विश्‍वास को खेल में यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार टिहरी से किसी भी वीरबाला को पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया है। गौरतलब है की वीरांगना तीलू रौतेली जा जन्म एकेश्वर ब्लाक के चौंदकोट परगना के गुराड तल्ला गांव में हुआ था।यहां हर वर्ष उनके जन्मदिन पर गांववासी यहां भंडारे का आयोजन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *