युवाओं को झटका,भर्तियों पर रोक

जनमंच टुडे/देहरादून। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग की फारेस्ट गार्ड, पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल समेत  लगभग 4200 पदों पर होने वाली आठ भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। ऐसे में उत्तराखंड के हज़ारों युवाओं को झटका लगा है। माना जा रहा है कि स्नातक स्तरीय भर्ती पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग के इस कदम से पेपर की तैयारियों में जुटे  हजारों युवाओं को झटका लगा है, अब उन्हें  नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। पेपरों पर रोक को लेकर इस्तीफा देने से पहले UKSSSC अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर रोक लगाने के लिए  शासन को पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने कहा है कि इन भर्तियों को करने के लिए उसके पास पिछले आठ महीने से परीक्षा नियंत्रक नहीं है। जब तक शासन परीक्षा नियंत्रक तैनात नहीं करता है तब तक परीक्षाएं नहीं हो पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *