घर- घर जाकर लगाया तिरंगा

जनमंच टुडे/ कोटद्वार ।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर घर घर में जाकर तिरंगा झंडा लहराया।  साथ ही लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।  विधानसभा अध्यक्ष आज हाथ पर तिरंगा लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची जहां पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों के आवास पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगा लगाया। विधानसभा अध्यक्ष कुंभीचौड, मीट मार्केट, बाल्मीकि बस्ती, शिवपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, स्वतंत्रा सेनानियों पूर्व सैनिक एवं शहीद सैनिकों के घर पर पहुंच कर तिरंगा लगाया। इस दौरान भारत माता के जयकारे के साथ लोगों को तिरंगा लहराने का आव्हान किया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष शहीद मनदीप सिंह रावत के घर पर भी पहुंची जहां पर उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके परिजनों से बातचीत की। बाल्मीकि बस्ती में पहुंचने पर वाल्मीकि समाज द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। दौरान उन्होंने उन लोगों की समस्याओं को भी सुना एवं समस्या के निदान का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *