UKSSSC मामले में एक और गिरफ्तार

जनमंच टुडे/ देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती कांड में STF लगातार कड़ी, दर कड़ी खुलासा कर  रही है। आज पेपर मामले में सचिवालय में नियुक्त  एक अपर निजी सचिव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गुरुवार  को सचिवालय के एक अपर निजी सचिव को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।  इसके साथ ही यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अबतक 16 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। आज S T F ने इस मामले में सचिवालय में नियुक्त सूर्य प्रताप, ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।  अपर निजी सचिव, न्याय विभाग सूर्य प्रताप के खिलाफ एसटीएफ को पुख्ता साक्ष्य मिले जिसके बाद  आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *