अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
जनमंच टुडे/ देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिला अधिकारी सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना तैनाती स्थल एवं जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना फोन ऑन रखेंगे। जिलाधिकारी सोनिका के दिशा निर्देशन पर आज तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड ने गत दिवस 20 अगस्त 2022 को आई आपदा में मृतक संजय की पत्नी श्रीमती मंजू को उनके घर जाकर 4 लाख की अनुग्रह राशि वितरण किया। आपदा प्रभावित परिवारों को शिविरों में जिला प्रशासन द्वारा भोजन आदि करवाये जा रहे है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रभावित लोगों को भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है साथ ही राहत एवं बचाव व सर्च आपरेशन आदि कार्य की जानकारी प्राप्त कर रही है। वही जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी डाॅ एस के बरनवाल व के.के मिश्रा आपदा मालदेवता राजकीय जूनियर हाईस्कूल में बनाये गए शिविर का निरीक्षण करते हुए वहां ठहराये गए प्रभावित लोगों परिवारों का हाल-चाल जाना तथा समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में स्वास्थ्य, भोजन एवं मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।
