कोविड काल के दौरान रखे कर्मचारियों को पुनर्नियुक्ति देने का फैसला

जनमंच टुडे देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की सचिवालय में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगाई। बैठक में कैबिनेट ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई में स्वास्थ्य व स्वच्छता को शामिल करने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने कोविड काल के दौरान रखे गए 1662 कर्मचारियों को सशर्त 6 माह के लिए पुनर्नियुक्ति देने का भी फैसला लिया है। इसके साथ ही साथ ही कैबिनेट ने राजस्व विभाग में सात संग्रह अमीनों को तहसीलदार के पद पर प्रमोट करने के आदेश दिए है। वही जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में किए गए शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई गई पर भी कैबिनेट ने मोहर लगा दी है। वहीं केदारनाथ में जमीन की कमी को देखते हुए मंत्रिमंडल ने केदारनाथ निर्माण में अब दो मंजिल इमारत बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए वही ठेकेदार पात्र होगा जिसने पहली मंजिल का निर्माण कराया हो।
साथ ही कैबिनेट ने बदरीनाथ.केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70 नए पदों को स्वीकृति दी है। मकान खरीदने वालों को नहीं होगी अब कोई परेषानी नहीं होगी। कैबिनेट ने रियल स्टेट में सेल डीड एक स्टैंडर्ड फार्मेट को लागू करने के लिए एडॉप्ट करने पर सहमति दे दी है। साथ ही समय से घर न मिलने पर होगी कार्रवाई की जाएगी।
ज्‍यूडिशियल्‍स के सिविल जज जूनियर को डिविजन को जज बोला जायेगा। सितारगंज चीनी मिल सुरक्षा धन राशि को 2 फीसदी करने पर सहमति दे दी है। परिवहन निगम में 24 अभ्यर्थियों के चयन के लिए निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि पहले आर्थिक हालत सही न होने के चलते नियुक्ति नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *