भाजपा व्यक्ति विशेष पार्टी नहीं : भट्ट
केदारघाटी से हरीश गुसाईं/ लक्ष्मण सिंह नेगी।
जनमंच टुडे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे बाजों के साथ उनका स्वागत किया। भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा ,अर्चना कर प्रदेश के चंहुमुखी विकास एवं सुख समृद्धि की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि नगर, ग्रामीण, चोपता, तिलवाड़ा, सुमाड़ी, जखोली एवं सिद्धसौड़ सहित विभिन्न मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ऊखीमठ, गुप्तकाशी भीरी, चन्द्रापुरी आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि एवं तिलवाड़ा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं पार्टी बड़ी होती है। पार्टी अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की सतत विजय होतीे रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता एवं समर्पणभाव से कार्य करना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से महत्वाकांक्षी बनने की अपील की, साथ ही उन्होंने आपस में स्वस्थ स्पर्धा के साथ अपनी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने का प्रयास करने की नसीहत देते हुए चेतावनी भी दी कि अगर पार्टी लाइन से बाहर कार्य किया तो उन्हें दण्ड भी भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष के चयन प्रक्रिया के सम्बन्ध में कहा कि तीन लोगों की टीम जनपद में आयेगी और सभी कार्यकर्ताओं की राय शुमारी के बाद सर्वाधिक सहमति बनने वाले कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सेमवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश संगठन ने जनपद चमोली और रूद्रप्रयाग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रदेश व केन्द्रीय संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरना होगा। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केदारनाथ विधान सभा आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है इसलिए संगठन व प्रदेश सरकार को विकास के पथ पर इसे प्राथमिकता पर रखना होगा। रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अभी से आगामी नगर निकाय व 2024 में सम्पन्न होनेवाले लोकसभा चुनावों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने मुझे जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उनका निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से किया जायेगा। बद्री केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के तीर्थटन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। सभा का संचालन विनोद देवशाली, भगत कोटवाल, जिला महामंत्री अनूप सेमवाल व विक्रम कण्डारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुलदीप नेगी आजाद, सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवाण, बचन सिंह रावत, शकुन्तला जगवाण, पूर्व राज्य मंत्री बीना बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री आशुतोष किमोठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बगवाड़ी , पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, विक्रम नेगी ,महावीर पवार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर बर्त्वाल , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवर सत्यार्थी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी ,अध्यक्ष नगर पालिका उखीमठ विजय राणा ,अध्यक्ष नगर पालिका अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल ,अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत सलाहकार समिति देव् प्रकाश सेमवाल , बद्री केदार मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ,, वीर सिंह नेगी , अजय सेमवाल, भूपेंद्र भंडारी, संपूर्णानंद सेमवाल , प्रहलाद गुसाईं ,विजय लक्ष्मी पवार ,दरमियान जख्वाल , कमल रावत, त्रिलोक सिंह रावत , रमेश बेंजवाल , पंकज बुटोला , विजय लक्ष्मी पंवार , सुमन जमलोकी, रीना अग्रवाल ,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, गजपाल रावत , जेपी सकलानी ,बृज मोहन नेगी , गंभीर बिष्ट , कुलबीर रावत ,मेहरबान सिंह रावत , जगदीश नेगी, दर्शनी पंवार, नर्वदा देवी, विनोद नौटियाल, अवधेश रावत, प्रकाश रावत, कुंवर सिंह नेगी, सुनीता सेमवाल, आदि सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ,सैकड़ो कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
