uksssc के पूर्व सचिव संतोष बडोनी निलंबित

जनमंच टुडे/ देहरादून। शासन ने  uksssc के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को निलंबित कर दिया है। पेपर लीक मामले के बाद उन्हें आयोग के सचिव पद से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दिया गया था  आवर उन्हें सचिवालय वापस  भेज दिया था, लेकिन अब  शासन ने उन्हें निलंबत कर दिया है। बडोनी को आयोग में सचिव पद पर रहते हुए दायित्वों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने का दोषी मानते  हुए निलंबित किया गया है। सचिवालय प्रशासन प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया  है।  निलंबन अवधि में बडोनी सचिवालय स्थित सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *