कुमाऊं मण्डलायुक्त ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

उत्तराखंड हेराल्ड। हल्द्वानी । मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की समस्याएं सुनी। काठगोदाम गौलाबैराज क्षेत्र के लोगों ने रावत को बताया कि गौला नदी के बैराज से 500 मीटर काठगोदाम क्षेत्र के आवासीय भवनों, नेशनल र्हाइवे एनएच के साथ ही हल्द्वानी-काठगोदाम टेलीफोन के लगे टावरों गौला नदी के बहाव के कटाव के कारण प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने उन्होंने भू.कटाव को रोकने हेतु सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। जिस पर आयुक्त रावत ने उपजिलाधिकारी, लोनिविए सिंचाई आदि विभागों के अधिकारिंयों को शीघ्र क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिये।
रामनगर चिल्किया निवासी कुन्दन सिंह मेहरा द्वारा ने कहा कि अनजन विकास योजना के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। संस्था ने काफी धनराशि ले ली गई जो वापस नही दी जा रही है। उन्होंने आयुक्त से एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया, जिस पर आयुक्त ने एसएसपी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल गनी निवासी जसपुर ने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि प्रार्थी की सम्पत्ति पर से फरीद अहमद का कब्जा तथा नाम निरस्त कर प्रार्थी का नाम दर्ज कराने तथा कब्जा दिलाने की मांग की। जिस पर आयुक्त रावत ने तहसीलदार जसपुर को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिये। बालकृष्ण सुयाल ग्राम सतखोल ने अवगत कराया कि वर्ष 2012 में दिल्ली निवासी आरके सरकार द्वारा ग्राम सतखोल में 5 नाली भूमि क्रय की थी लेकिन उसके पश्चात आरके सरकार द्वारा सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया और उनका रास्ता बन्द कर दिया है। उन्होंने आयुक्त से भूमि से अतिक्रमण खाली कराने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब कराने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *