पीड़ित परिवार को दी जाएगी हरसंभव मदद

जनमंच टुडे। अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी नेता जगदीश चंद्र हत्याकांड के मद्देनजर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की । उन्होंने दोषियों को सख्त सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए आश्वाशन दिया । उन्होंने बताया कि परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान कर दी गई है तथा दो से तीन दिन में पीड़ित परिवार को मुवावजा दिला दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकरण में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी जागरूक रहने के लिए निर्देश दिए। कहा हर गरीब अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ अनुसूचित जाति आयोग उनके साथ खड़ा है जिससे अनुसूचित जाति के समाज पर उत्पीड़न से न्याय मिल सके इस उद्देश्य से आयोग बनाए गया। उन्होंनेऔर कहा की आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने कुमाऊं आयुक्त को जांच के आदेश दिए, साथ ही कहा कि प्रदेश मैं हो रहे लगातार अनुसूचित जाति समाज के लोगो के उत्पीड़न को रोकने के लिए पी.सी.आर गठित करेंगे जिसमें हर जिले स्तर पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण कमेटी गठित की जायेगी अनुसूचित जाति से संबन्धित मामलों का निवारण किया जायेगा और संबन्धित अधिकारी एस सी/एस टी से संबन्धित संगोष्ठी आयोजित करेंगी। जिससे भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगे। प्रशासन को निर्देश दिए अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामलों का तुरन्त संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *