डबल मर्डर से मची सनसनी
जनमंच टुडे। हरिद्वार। हरिद्वार जिले के थाना बहादराबाद में पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद गुस्से में आकर पुत्र ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत मरगूबपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति और पत्नी में झगड़ा हो हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की सितारा (45) ने अपने पति इनामुल हसन(52) की कुल्हाडी से वार करके हत्या कर दी। इसके बाद पिता की हत्या से आक्रोशित बेटे तोहिद( 22) ने अपनी मां को गलाघोंट कर मार डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार करने के साथ ही पति पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि सितारा तौहिद की सौतेली माँ थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
