राज्यपाल ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन

लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे।ऊखीमठ। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम पहुंच कर पूजा – अर्चना कर विश्व समृद्धि की कामना की। उन्होंने शंकराचार्य समाधि के दर्शन करने के साथ केदार पुरी में चल रहे दूसरे चरण के पुननिर्माण कार्यों का जायजा लिया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा – अर्चना की और विद्वान आचार्यों व तीर्थ पुरोहितों ने वेद ऋचाओं के साथ उनकी पूजा – अर्चना विधि – विधान से सम्पन्न की।

गुरमीत सिंह ने केदार पुरी में दूसरे चरण के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए रूद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गये। वह रूद्रप्रयाग में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद शाम लगभग चार बजे बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगें । इससे पूर्व राज्यपाल केदारनाथ धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहित समाज, मन्दिर समिति व प्रशासन के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *