कोटद्वार में बेकाबू हुए एडीज मच्छर
जनमंच टुडे। कोटद्वार । गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में कोरोना संक्रमण के केस कम होने शुरू हुए कि अब डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. पिछले एक सप्ताह में डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोटद्वार मेंडेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के घनी और विकसित हो रही कालोनियों में डेंगू वाहक एडीज मच्छर बेकाबू होते जा रहे हैं। विगत कुछ दिन पूर्व कोटद्वार के नजीबाबाद रोड के शिवालिक नगर में एक महिला को बुखार होने पर उनकी जांच की गई तो उनमें डेंगू के लक्षण पाए गए। महिला के परिजन उपचार के लिए उन्हें दिल्ली ले गये थे , जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। वही शहर से सटे काशीरामपुर में भी डेंगू के कहर से एक महिला की मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार। भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता को बुखार की शिकायत पर महिला की रक्त की जांच की गई थी, जिसमे महिला को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। महिला की आज मौत हो गई। कोटद्वार में लगातार डेंगू के मामलों को देखते हुए लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय जनता ने स्थानीय प्रशासन से डेंगू से निपटने के लिए कारगर उपाय करने की मांग की है।
- घरेलू नुस्खे बड़े कारगर
डेंगू के लिए कोई खास दवा या सटीक इलाज उपलब्ध नहीं है। इसमें कुछ घरेलू नुस्खे बड़े कारगर हो सकते हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। अत्यधिक गंभीर मामलों में मरीज को इलेक्ट्रोलाइट सप्लीमेंट देने चाहिए. कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और ब्लड ट्रांस्फ्यूजन के जरिए भी इलाज किया जाता है। आप खुद से एस्पिरिन या इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का सेवन भूलकर भी ना करें। जितना हो सके मॉस्किटो रेपलेंट्स, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम होने से पहले बदं कर दें। शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहनें। सुनिश्चित करें कि आसपास पानी इकट्ठा ना हो। कूलर का पानी बदलते रहें. पानी को ढक कर रखें। बाहरी पक्षी या पालतू जानवरों के पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। डेंगू से पीड़ित मरीज को डाइट का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. डेंगू के मरीज के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, इसलिए समय-समय पर मरीज को पानी, जूस, नारियल पानी या हो सके तो बकरी का दूध लेना चाहिए। बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप चाहें तो पपीते का पत्ता भी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में काफी ज्यादा फायदेमंद है। मरीजों को तला-भुना मसालेदार से बिल्कुल बचना चाहिए और हरे पत्तों की सब्जी या सूप का सेवन करना चाहिए।
