देवदार की लकड़ी से भरा टेम्पो पकड़ा

जयप्रकाश बहुगुणा
जनमंच टुडे। बड़कोट/उत्तरकाशी। बड़कोट में वन विभाग को एक सफलता हाथ लगी है ,रात्रि गस्त के दौरान रेंज अधिकारी व उनकी टीम ने अवैध देवदार की लकड़ी से भरा वाहन टैम्पो सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया और वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए वाहन को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार अपर यमुना वन प्रभाग क्षेत्र से अवैध देवदार की लकड़ीयो की तस्करी हो रही है । रवांई रेंज अधिकारी सुभाष घिडियाल , वन दरोगा सरदार सिंह रावत, फॉरेस्ट गार्ड बलदेव सिंह चौहान व अरविंद जयाडा आदि रात्रि गस्त में थे उसी दौरान वाहन टेम्पो संख्या यूके 10 सीए 1205 दोबाटा से ब्रह्मखाल की ओर जा रहा था जिसको चैक कर पाया कि उसमें देवदार के 10 सिलिपर सहित चौखट अवैधरूप से ले जाई जा रही है । टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहन को कब्जे में लेते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया , रेंज अधिकारी घिडियाल ने बताया की अवैध तस्करी करने वालो में वीरेंद्र शाह पुत्र ओमप्रकाश निवासी जैमर ब्रह्मखाल ,मनोज पुत्र बारूमल निवासी विशाट गांव राजगढ़ी बड़कोट पर वन अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *