खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत

जनमंच टुडे। देहरादून। शुक्रवार सुबह त्यूणी से अटाल की तरफ जा रहा एक वाहन प्लासू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिलत पर  थाना त्यूणी के अंतर्गत त्यूणी से अटाल की तरफ जा जा रही एक पिकअप UA07R/ 7819 ग्राम प्लासू  के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में  जा गिरी। हादसे की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे साथ मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। हादसे में वाहन चालक सुलेमान(50) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूणी देहरादून , सुनील चौहान(35) पुत्र  केशर सिंह चौहान, निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को त्यूणी अस्पताल भेजा दिया गया है। साथ ही पुलिस ने  मृतक के परिजनों को  हादसे की सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *