मुख्यमंत्री ने दी करवाचौथ की बधाई

जनमंच टुडे। देहरादून। प्रदेश में करवा चौथ पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। करवा चौथ पर बाजारों में रौनक रही और महिलाओं में इसे लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बाजार में हर वर्ग के बजट को ध्यान में रखते हुए सामान उपलब्ध रहा। कोरोना काल के दो साल बाद इस बार करवा चौथ पर बाजारों में रौनक रहने से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए। दून के बाजारों में करवा चौथ पर बेहतर कारोबार हुआ। दुकानों में महिलाओं के शृंगार से लेकर, फल, फूल, मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। वहीं आभूषणों, कपडों की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही मेंहदी लगाने के लिए सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाएं अपनी बारी का इंतज़ार करती दिखाई दी। रात लगभग 8 बजे जैसे ही चांद ने दीदार दिए सुहागिनों ने चांद के चांद की पूजा किया और अपना निर्जला व्रत तोड़ा। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने चांद का दीदार कर पति पुष्कर सिंह धामी से आशीर्वाद लिया। वही मुख्यमंत्री ने  करवा चौथ की बधाई देते हुए कहा कि आज प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर प्रदेश में अनेक माताओं और बहनों ने अपने पतियों की दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं समृद्ध जीवन हेतु निर्जला व्रत रखा है। त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को सादर नमन, ईश्वर से आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करने की प्रार्थना करता हूँ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *