आपदा प्रभावित परिवारों को बसाने की कवायद तेज

जनमंच टुडे। नैनीताल। विगत दिनों  भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आए रामगढ क्षेत्र के बोहरा गांव का  आज अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया की भूस्खलन के चलते बोहरा गांव के जो 8 परिवार प्रभावित हुये हैं।  उनको विस्थापित करने के काम मे तेज़ी से  हो रहा है और उन्हें जल्द ही, उनके द्वारा सुझाए गये स्थान पर विस्थापित कर कर दिया जाएगा।  उन्होंने प्रभावित परिवारों द्वारा बताई गई भूमि का  भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार नैनीताल को  भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को उक्त भूमि का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने को कहा। इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा आलूखेत निकट कैलाखान में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। आलूखेत में 12 परिवारों के भवन के निकट भूस्खलन होने पर श्री जोशी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को भूस्खलन के रोकथाम हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिये, ताकि शीघ्र धनआवंटन की कार्यवाही कर भूस्खलन को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *