भाजपा शासन में बह रही विकास की बयार : चमोली
जनमंच टुडे। देहरादून। धर्मपुर के विधायक विनोद चमाली ने कहा है कि भाजपा के शासन में भृष्टाचारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितने ही बड़े ओहदे पर क्यों न बैठा हो। चमोली ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है, साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। आज भाजपा महानगर कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए विधायक चमोली ने कहा कि यूके एस एस एस सी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी साबित करती है कि दोषी कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह छूटेगा नहीं। उन्होंने कहा की भाजपा राज में भ्रष्टाचारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। चमोली ने कहा कि स्नातक भर्ती पेपर लीक मामले में 42 गिरफ्तारियां हुई है जिनमें 21 के खिलाफ गैंगस्टर एक्टर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा साहस दिखाया है। विधायक चमोली ने राज्य सरकार उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की डबल इंजन की सरकार में प्रदेश विकास के पथ पर तेज़ी से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा की केंद्र और रानी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गढ़वाल कुमाऊं की दूरी कम करने हेतु अफजलगढ़ बाईपास के निर्माण का काम शुरू किया है। इस योजना के पूरा होने से प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिलेगा श्री चमोली ने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम तेजी से चल रहा है, इसके पूरा होने से जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर की स्वीकृति दिलाई है। चारधाम सर्किट के अंतर्गत सभी मंदिरों एवं गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे एवं परिवहन सुविधाओं में विस्तार आदि परियोजना पर तेज़ी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा की सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे निर्माण तथा वोकल फार लोकल पर आधारित एक जनपद दो उत्पाद योजना, किसानों की लिए 3 लाख रुपए तक बिना ब्याज का ऋण, 80% सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराने हेतु फार्म मशीनरी बैंक योजना आरंभ की है , जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुष्कर धामी एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश और देश का चहुमुंखी विकास कर जनता का निरंतर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार होने का लाभ उत्तराखंड को मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल , कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर , मंडल अध्यक्ष विजय थापा, धर्मपाल रावत, संदीप मुखर्जी, विजय भट्ट उपस्थित रहे।
