आशीष कुमार चौहान होंगे पौड़ी के नए डीएम
जनमंच टुडे देहरादून। शासन ने आज 4 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान को पौड़ी जिले का नया डीएम बनाया गया है। जबकी पौड़ी के डीएम रहा डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। बागेश्वर की डीएम रीना जोशी को अब पिथौरागढ़ का नया डीएम बनाया गया। वही आईएएस अनुराधा पाल को मुख्यमंत्री विकास अधिकारी पिथौरागढ़ के पद से हटाकर बागेश्वर का नया डीएम बनाया गया है। वही आईपीएस श्वेता चौबे को चमोली जिले के एसएसपी के पद से मुक्त कर उन्हें एसएसपी पौड़ी गढ़वाल की कमान दी गई है। जबकी पौड़ी के एसएसपी रहे यशवंत सिंह को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है
