स्कूलों में मास्क पहनना जरूरी हुआ

जनमंच टुडे। देहरादून। देश मे कोरोना के संभावित चौथी लहर को देखते हुए, केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह से सतर्क हो गई है और इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती है,। सम्भावित खतरे को समय पर रोका जा सके इसके लिए राज्य और प्रदेश सरकारें मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।  कोरोना के  नये वैरिएंट को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों के साथ ही अन्य कर्मचारियों को मास्क लगाकर स्कूल में आने को कहा है और बिना मास्क लगाए किसी भी कर्मचारी, शिक्षकों और छात्रों को स्कूल प्रवेश न  न देने  के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डां. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी निर्देश में सभी प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि स्कूल में सभी कर्मचारी, शिक्षको व बच्चों को मास्क पहनकर आने को कहे। उन्होंने कहा कि  जो भी छात्र, कर्मचारी, शिक्षक बिना मास्क के स्कूल आते हैं तो उन्हें स्कूल में रवेश न करने दिया जाए। उन्होंने कहा की स्कूलों में  सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाएं,ताकि आने वाले सम्भावित खतरे को समय पर रोका जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *