सम्मान पाकर ‘खिल उठे’ नौनिहालों के चेहरे

जनमंच टुडे/केदारघाटी।  बाबा श्री केदारनाथ दास सेवा मण्डल अगस्त्यमुनि ने उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा में योग्यता सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को ‘मां शारदा सम्मान’ से सम्मानित किया । कार्यक्रम में 16 छात्र/छात्राओं को ‘मां शारदा सम्मान’ के साथ ही अउराइका अगस्त्यमुनि के शिक्षक धीरसिंह नेगी को  ‘दास सेवा’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

अउराइका अगस्त्यमुनि में हुए सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी ने कहा कि संघर्षों की बदौलत ही सफलतायें मिलती हैं।  संघर्ष करने  व मंजिल पाने के लिए निष्ठा व आत्मविश्वास का होना अनिवार्य है। उन्होंने  नौनिहालों को सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों से प्ररेणा लेने का आह्वान किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्वअध्यापिका डाॅ गीता नौटियाल ने कहा कि मनुष्य यदि त्याग व समर्पण की भावना से जीवनपथ पर अग्रसर होता है तो एक दिन उसे सफलता अवश्य मिलती है।

सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी ने कहा कि विद्यालय में सांसद निधि से अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए  सांसद से वार्ता की जायेगी। श्रीदास सेवा सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक धीरसिंह नेगी ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मेधावी छात्रों की मेहनत का फल आज उन्हें सम्मान के साथ मिल रहा है। केदारनाथ दास सेवा मण्डल के अध्यक्ष चन्द्रसिंह नेगी ने कहा कि सेवा मण्डल के सभी सदस्य दास के रूप में समाज सेवा करते आ रहे हैं तथा आज तक सेवा मण्डल द्वारा गरीब, असहाय बेटियों की डोली की विदाई के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निःस्वार्थ भावना से बिना सहकारी सहायता के सेवा की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अउराइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य हरेन्द्र बिष्ट ने तथा संचालन वीपी बमोला ने किया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। साथ ही कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल एवं विद्यालय के संस्थापक स्व हरिदत्त बेंजवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर गुप्तकाशी, बसुकेदार, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि व रूद्रप्रयाग के नितिन बिष्ट, पीयूष राणा, अभिषेक, मोहित, प्रियंक सिह, शिवम राणा, लघुता, रोबिन, अतुल कुमार, मोहित भट्ट, खुशी, ओमप्रपनदीप, अरूण, अनुष्का झिंक्वाण को बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम अंक पाने, अहिंसा रौतेला को स्पोर्ट्स और ओम आर्यन को लोकगायन के लिए ‘मां शारदा’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेवा मण्डल के सचिव परविन्दर रावत, सदस्य लक्ष्मण नेगी, देवराघवेन्द्र चौधरी, डाॅ आशुतोष जगवाण, महादेव मैठाणी, डाॅ रंगलाल यादव, केवि के प्राचार्य अनीष जोशी, बलिराम नौटियाल, आशुतोष नेगी, धनसिंह नेगी, विनीता रौतेला, दमयन्ती भट्ट, विद्यालय के शिक्षक बीएस पंवार, रवीन्द्र पंवार, जयदीप बिष्ट आदि सहित कई छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

  • केदार घाटी से हरीश गुसाईं व लक्ष्मण सिंह नेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *