होली पर गंगा में बहे दो छात्र

जनमंच टुडे।। ऋषिकेश। होली का जश्न मनाने   शिवपुरी आए बीटेक के दो छात्र नहाते समय गंगा में डूब गए। राहत एवं बचाव दल ने दोनों की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।  जानकारी के अनुसार होली पर देहरादून के एक इंस्टीट्यूट के छात्रों का दल ऋषिकेश  इसी दौरान छात्र शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर नहाने लगे। नहाते समय अचानक दो छात्रों का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा  की तेज लहरों के चपेट में आ गए। उनके साथी कुछ कर पाते, उससे पहले दोनों गंगा की लहरों में खोकर ओझल हो गए। साथी छात्रों ने तुरंत राहत दल को सूचना दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।  डूबने वाले छात्रों की पहचान आदित्य राज (22) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और उत्कर्ष (22) निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई है। दोनों बीटेक के छात्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *