भारतीय सेना में शामिल अग्निवीर

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में 1 हजार 170 अग्निवीरों ने भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा की शपथ ली। छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आयोजित कसम परेड समारोह देशभक्ति और गौरव के भाव से सराबोर रहा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने सभी अग्निवीरों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर केवल भाग्यशाली युवाओं को मिलता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, केआरसी और पूरा देश उन माता-पिता का आभारी है जिन्होंने अपने पुत्रों को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *