नहीं रहे मदमहेश्वर घाटी के विकास पुरोधा

लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ । वर्ष 1962 से 2003 तक ग्राम पंचायत गैड़ के प्रधान पद पर आसीन रहने के साथ ही मदमहेश्वर घाटी के चहुंमुखी विकास में अहम योगदान देने वाले पूर्व प्रधान 90 वर्षीय राम सिंह पंवार के निधन से मदमहेश्वर घाटी में शोक की लहर छा गयी है।  उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट में गमगीन माहौल में किया गया।। वर्ष 1962 में पहली बार प्रधान पद पर आसीन रहने के बाद  राम सिंह पंवार का जीवन हमेशा समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने वर्ष 2002 तक प्रधान पद पर रहते हुए मदमहेश्वर घाटी के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्ष 2011 में ततकालीन भाजपा सरकार के पंचायतीराज विभाग द्वारा उन्हें समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर केदारनाथ विधायक  शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, रीना बिष्ट, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, सचिव विजयपाल नेगी, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, प्रधान राजेश्वरी देवी, प्रेमलता पन्त, सरोज भटट् दिव्या देवी, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट्, राकेश नेगी, पूर्व प्रधान नरेन्द्र पंवार, बलवन्त पंवार, शंकर सिंह पंवार, गजेन्द्र पंवार, सचिन, विपिन, अजय, आयुष, प्रियांशु, दिव्याशु, प्रिन्स, देवेन्द्र पंवार, नागेन्द्र पंवार, प्रदीप पंवार, राजेन्द्र पंवार, सुरेन्द्र पंवार, आशीष, केशर सिंह पंवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों समेत आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *