भराड़ीसैंण में राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

जनमंच टुडे। भराड़ीसैंण। मुख़्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ने आज गैरसैंण में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  से शिष्टाचार भेंट कर विचार विमर्श किया। साथ ही मुख़्यमंत्री धामी ने विधानसभा गैरसैंण  में विधानसभा अध्यक्ष  रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट कीऔर कल से होने वाले सत्र को लेकर चर्चा की।मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य से भी शिष्टाचार भेंट की। वही मुख्यमंत्री  ने  भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं विधायकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *