जी-20 सम्मेलन को लेकर मंथन

जनमंच टुडे। नैनीताल। रामनगर। 28 मार्च को रामनगर के ढिकुली में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन को लेकर नैनीताल जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कोसी बैराज पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैराज के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान 26 मार्च तक कार्य पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ढिकुली में राजकीय इंटर कालेज में रंगरोगन और वाल पेटिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को शहर में स्वच्छता संबंध में निर्देश दिए। वही कुमाऊं मंडल के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन को लेकर खुफिया एजेंसियों को सचेत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से हल्द्वानी होते हुए रामनगर जाएंगे, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कियेे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *