अम्बेडकर द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आहवान किया
जनमंच टुडे। देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी SC विभाग के प्रदेश महामंत्री गीताराम जायसवाल के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प् श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गीताराम जायसवाल ने कहा कि गरीबी एवं अशिक्षा से कभी समाज का विकास नहीं हो सकता गीताराम जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब के पास 32 डिग्री 8 भाषाओ का रखने वाले थे डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 1891में हुआ औऱ1956में हम सब को अलविदा कह गए आज पूरा देश उनके लिखे हुए संविधान के आधार पर चलता है। जायसवाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने सभी के लिए संविधान में सभी जाति धर्म के लोगों को जगह दी है और खास तौर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार, घूमने फिरने की आजादी, वोट डालने का अधिकार दिया है। साथ ही पढ़ने,लिखने का अधिकार, सबको समानता का अधिकार दिया है। जायसवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव को देश ने संविधान निर्माण का कार्य सौंपा गया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण एक चुनौती था जिसके लिए बाबा साहेब को ही चुना गया। हम सभी को उनके जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यो को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी जयंती के मौके पर मैं यही कहना चाहूंगा की हम सभी डॉ. अम्बेडकर द्वारा दिखाई मार्ग पर चले ताकि देश में अशिक्षा, निर्धनता, और छुआछूत जैसी समस्याओं को खत्म किया जा सके। यही हमारी बाबा साहेब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके किरण देवी, पलटू राम , संतोष भारती, अंकित कुमार, जनेश्वर प्रसाद, सुखदेव सुखबीर सिंह, विजय कुमार, उषा समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता इंद्रा देवी ने और संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया।
